फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: व्हाट्सएप डीपी पर कमिश्नर की फोटो लगाकर अफसरों से साइबर ठगी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। साइबर अपराधी ने व्हाट्सएप पर मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के नाम से फर्जी आईडी बनाकर डीपी पर उनका फोटो भी लगा लिया। इसके बाद आरोपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को मैसेज कर साइबर ठगी कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के कैंप चौकी इंचार्ज की ओर से केस दर्ज कराया गया है, जिसमें उन्होंने बताया कि मंडलायुक्त के पीए संजय शर्मा ने रविवार को सिविल लाइंस थाने के प्रभारी के सीयूजी पर व्हाट्सएप पर स्क्रीन शाट भेजा था। जिसमें उन्होंने बताया था कि मंडलायुक्त के नाम से किसी व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर फर्जी आईडी बना ली है। आरोपी ने व्हाट्सएप डीपी पर भी मंडलायुक्त का फोटो लगा लिया है। इस नंबर से कई अधिकारियों को मैसेज भेजे गए हैं। आरोपी साइबर ठग लोगों से रुपयों और अन्य चीजों की मांग कर रहा है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि व्हाट्सएप पर फर्जी आईडी बनाने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
बिहार के दरभंगा में मिली नंबर की लोकेशन
मंडलायुक्त से मामला जुड़ा होने के पुलिस और साइबर सेल तुरंत हरकत में आ गई। अब तक की जांच पड़ताल में सामने आया है कि जिस नंबर से आंजनेय कुमार सिंह के नाम से व्हाट्सएप पर फर्जी आईडी बनाकर मंडलायुक्त के फोटो को डीपी पर लगाया है। उस नंबर की लोकेशन बिहार के दरभंगा जनपद के थाने जाले थाना क्षेत्र के काजीवरिया में मिली है। आरोपियों की तलाश में जल्द ही पुलिस टीम बिहार जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें