फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दूसरे के प्यार में मौसी-भांजे ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला का प्रेम संबंध उसके ही भांजे से है। दोनों के प्रेम संबंध की सोमवार रात पोल खुली तो भांजे ने जहर खा लिया। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत बिगड़ती देख मंगलवार को मौसी ने भी जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। उसे भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मौसी और भांजा नागफनी थानाक्षेत्र के रहने वाले हैं। मौसी ने भांजे को सोमवार की रात को मिलने के लिए घर बुलाया था। इस दौरान ही दोनों को परिवार के लोगाें ने एक साथ देख लिया, जिसके बाद युवक अपने घर पहुंचा और उसने प्रेम संबंध की पोल खुलने से आहत होकर जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह युवक की मौसी ने जहर खा लिया। एसएचओ नागफनी ने बताया कि इस मामले में परिवार वालों ने शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें