फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली टीम पर हमला, लाइन मैन को सड़क पर गिराकर पीटा

Sun, 09 Apr 2017 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
attack
विज्ञापन
कटघर थानाक्षेत्र के मकबरा फाटक पर शनिवार दोपहर बिजली टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। घटना के समय टीम बिजली चेकिंग करने गई थी। हमलावरों ने लाइन मैन को सड़क पर गिराकर पीटा। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन


अवर अभियंता संतोष कुमार की तहरीर पर दो नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीतल बस्ती बिजली उपकेंद्र के एसडीओ पीके गोयल, जीआईसी बिजली उपकेंद्र के एसडीओ सचिन कुमार समेत पांच जेई और पंद्रह संविदा कर्मचारियों की टीम शनिवार दोपहर कटघर के मकबरा में बिजली चेकिंग करने गई थी।

मकबरा फाटक के पास गलियों में बिजली अधिकारी व कर्मचारियों ने देखा कि 20-25 घरों व कारखानों में बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने केबिल काटने शुरू कर दिए थे। इसी दौरान वहां मशकूर व कासिम आ गए। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


मशकूर व कासिम ने लोगों को उकसाकर बिजली विभाग की टीम पर हमला करा दिया। बिजली अफसर और कर्मचारी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकल आए। लेकिन संविदा कर्मचारी लाइन मैन यासीन को भीड़ ने घेर लिया और उसे सड़क पर गिरा कर बुरी तरह पीटा गया।

इस घटना में वह घायल हो गए। एसडीओ ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। इसके बाद बिजली टीम कटघर थाने पहुंच गई।

इंस्पेक्टर कटघर एसपी सिंह ने बताया कि जेई संतोष कुमार ने मशकूर व कासिम और पचास अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सरकारी कर्मचारी मारपीट, सरकारी कार्य में बांधा उत्पंन करने, बिजली चोरी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें