कांठ। गाली देने से मना करने पर युवक ने ग्रामीण पर कैंची से वार करते हुए उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कांठ थाना क्षेत्र के गांव मुख्त्यारपुर नवादा निवासी जयवीर सिंह अपने खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गया थे। तभी वहां गांव का ही मिथुन आ गया। आरोप है कि उसने जयवीर को गालियां देनी शुरू कर दी, जिसका उसने विरोध किया तो मिथुन ने उस पर कैंची से वार कर दिया और मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।