फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में ससुरालियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

Wed, 15 Jan 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगलिया जट गांव निवासी महिला ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसकी शादी के पांच साल पहले थाना बिलारी के नगरिया जट गांव निवासी राम निवास के बेटे राजकुमार के साथ हुई थी। एक साल पहले ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब वह थाने में ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में रिश्तेदारों के माध्यम से फैसला करने पति राजकुमार उसे घर ले गया। महिला ने आरोप लगाया कि बीते नौ जनवरी को फिर से उसके पति राजकुमार, ससुर राम निवास, विक्रम सिंह, रंजीत और बब्लू ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। वह अपने बेटे मयंक और बेटी नित्या को साथ लेकर मायके पिता के घर आ गई। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें