फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में सगे भाई पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के चक्कर की मिलक में एक युवक ने अपने भाई मामूली विवाद में चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरी देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाक्षेत्र के चक्कर की मिलक निवासी फाकिब गैस वेल्डिंग का काम करता है। शनिवार को उसकी पत्नी नसीम जहां का अपने देवर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। रविवार सुबह फाकिब ने अपने छोटे भाई से झगड़े का कारण पता किया। आरोप है कि इस पर छोटे भाई ने फाकिब पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल फाकिब को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें