फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरकोई भूड़ में पुलिस टीम पर हमला

Sun, 26 Feb 2017 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
police team - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मझोला थानाक्षेत्र के सिरकोई भूड़ में शुक्रवार को लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। दरोगा और सिपाही के साथ मारपीट की गई। सिरकोई भूड से एक युवती पड़ोसी युवक के साथ फरार हो गई थी। पुलिस मौका मुआयना करने और नक्शा बनाने गई थी। भांग के नशे में युवक भड़क गए और उन्होंने मारपीट कर दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाने से और फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सिरकोई भूड़ से 17 फरवरी को एक युवती फरार हो गई थी। युवती की मां ने पड़ोस में रहने वाले अरविंद कुमार के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था।

शुक्रवार को कांशीराम नगर पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक राठी सिपाही छोटे लाल क ो साथ लेकर मौका मुआयना व नक्शा बनाने गए थे। दरोगा ने नक्शा बनाना शुरू किया इसी बीच वहां शुभम पुत्र राम सिंह पहुंच गया। 
विज्ञापन


युवक भांग के नशे में धुत था। उसने पुलिस कर्मियों से अभद्रता कर दी। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और चौकी ले जाने लगे। इसी बीच शुभम के परिजन आ गए और उन्होंने दरोगा और सिपाही को घेर लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। सिपाही व दरोगा की वर्दी फाड़ दी। 

खबर मिलने पर थाने से पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर शुभम पुत्र रामसिंह, राहुल पुत्र रामसिंह, कृपाल सिंह पुत्र राम सिंह, राम किशन पुत्र मोहन सिंह और अजय पुत्र राम किशन को पकड़ लिया। पुलिस सभी को पकड़कर थाने आई और उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शनिवार दोपहर पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें