पाकबड़ा (मुरादाबाद)। लॉकडाउन में पहले तो पुलिस के कहने पर दुकानदार ने दुकान बंद नहीं की और जब पुलिस ने कार्रवाई करनी चाही तो पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस आरोप के साथ थाना पाकबड़ा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हमने की दो महिला आरोपी अभी फरार हैं।
पुलिस अपनी जान जोखिम में डाल कर देश और समाज की सेवा करे रही है लेकिन कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को नगर में जुमेरात का बाजार मुहल्ले में जानेआलम अपनी चूड़ी की दुकान खोल रखी थी। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए एसएसआई पाकबड़ा जितेन्द्र बालियान पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। दुकान खुली हुई देखकर एसएसआई ने दुकान को बंद करने निर्देश दिये लेकिन जानेआलम ने अपनी दुकान बंद नहीं की और पुलिस से कहासुनी करने लगा। एसएसआई जितेन्द्र बालियान के मुताबिक इस पर एसएसआई कार्रवाई के लिए इन लोगों से नाम पूछने लगे। नाम पूछते ही ये लोग भड़क गए। जाने आलम उसके भाई शाने आलम, उसकी मां, बहन और कई अन्य लोगों ने मिलकर पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पुलिस की टीम को घेर लिया और उनको अपनी दुकान में बंद करने का प्रयास करने लगे। हंगामा बढ़ गया। इसकी सूचना पाकर एसएचओ सुरेन्द्र पाल सिंह भी मौके पर मय फोर्स जाने आलम और शाने आलम को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपी पुलिस की पकड़ से फरार हो गये। पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में दो महिलाओं से समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। हमले के दोनों गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस के मताबिक फरार आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी की जायेगी।