फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के आतंकी कनेक्शन की जांच तेज: हारिश को मुरादाबाद लेकर आएगी एटीएस, साथियों के ठिकाने खंगालेगी टीम

Sun, 22 Mar 2026 12:37 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

आतंकी गतिविधियों में शामिल बीडीएस छात्र को एटीएस की टीम जल्द ही मुरादाबाद लेकर आएगी। इसके बाद उससे जुड़े कुछ लोगों से भी पूछताछ होगी।  
विज्ञापन
हारिश अली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएस में भर्ती करने वाले बीडीएस के छात्र हारिश को एटीएस मुरादाबाद लेकर आएगी और यहां उसके अन्य साथियों की तलाश करेगी। इसके लिए एटीएस उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी भी दाखिल करेगी।

विज्ञापन


एटीएस और अन्य जांच एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि मुरादाबाद समेत आस पड़ोस के जिलों में हारिश के कई साथी हैं। सहारनपुर निवासी हारिश ने दो साल पहले मुरादाबाद में एक कॉलेज में बीडीएस में दाखिला लिया था।

वहां हॉस्टल में वह शामली निवासी छात्र के साथ रहता था। वह आईएस से जुड़ गया था। इसके बाद उसने अन्य छात्रों को भी इस संगठन से जुड़वा दिया था। 15 मार्च को एटीएस ने उसे मुरादाबाद से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


उससे पूछताछ में एटीएस को कई अहम सुराग हाथ लगे थे। उसकी गिरफ्तारी से एक सप्ताह पहले ही उससे तीन युवक मिलने आए थे। इसकी जानकारी मिलने पर खुफिया एजेंसी और एटीएस अलर्ट हो गई है।

अब हारिश को रिमांड पर लेकर मुरादाबाद लाया जाएगा, ताकि उससे मिलने वाले तीन युवकों के बारे में विस्तार से जानकारी मिल सके। बताया जा रहा है कि एटीएस जल्द ही रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाएगी।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें