फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: देवी के जगराते में ज्वाला जी से लाई अखंड जोत के होंगे दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बम बटक एकता मंच के तत्वावधान में पांच नवंबर की रात नगर के रामलीला मैदान में होने वाले देवी के 18वें जगराते की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। जगराते में अखंड जोत को स्थापित करने के लिए मंच से 11 सदस्यों का जत्था हिमाचल प्रदेश मां ज्वाला देवी मंदिर से अखंड जोत लाने को रवाना हुआ है।
विज्ञापन

रविवार को मंच के पदाधिकारियों ने जत्थे को हिमाचल प्रदेश के रवाना किया। जत्थे में मंच त्रिवेद कुमार, निशांत कुमार, अरविंद कुमार, रणवीर सिंह, विकास कुमार, दानवीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, राजकुमार सिंह, रानी देवी, संतोष देवी व निवि देवी आदि शामिल हैं। सभी को पदाधिकारियों ने फूलमालाएं पहनाकर रवाना किया। कार्यकर्ताओं ने माता के जयकारे भी लगाए।
बुधवार को जत्था अखंड जोत लेकर नगर स्थित स्वामी चंद्रप्रकाश जी की तपोस्थली श्री गुरु जम्भेश्वर आश्रम भूड़ टीबा मंदिर पर पहुंचेगा। यहां से धूमधाम के साथ अखंड जोत शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो मुख्य मार्ग से होते हुए रामलीला मैदान स्थित काली मंदिर पर पहुंचेगी। यहां पांच नवंबर को देवी के जगराते में जोत को विधि-विधान से विराजमान किया जाएगा। इस अवसर पर जितेंद्र चौहान, डॉ. देवराज सिंह, अंकित शर्मा, हेमंत कुमार, हिमांशु गोला, सुशांत कुमार, विनोद प्रजापति व अमित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें