फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ज्योतिषाचार्य सहस्त्रदेव शर्मा का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। शहर के जाने-माने ज्योतिषाचार्य सहस्त्रदेव शर्मा का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना उनके भाई राम विशंभर शर्मा ने दी। खबर मिलते ही ज्योतिष, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। शुभचिंतकों और परिचितों ने उनके निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अमर उजाला में उन्होंने पाठकों के लिए लंबे समय तक ज्योतिष जिज्ञासा कॉलम लिखा।
विज्ञापन



सहस्त्रदेव शर्मा मोहल्ला कानून गोयान सुंदर घाट परिसर में रहते थे और लंबे समय से ज्योतिष के क्षेत्र से जुड़े थे। ज्योतिष संबंधी सलाह और मार्गदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनसे संपर्क करते थे। सहज व्यवहार के कारण परिचितों के बीच उनकी अलग पहचान थी। उनके निधन की खबर के बाद परिचित और शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। लोगों ने कहा कि सहस्त्रदेव शर्मा के निधन से ज्योतिष जगत ने एक अनुभवी व्यक्ति खो दिया है। शोक जताने वालों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उनके परिवार में बेटा शेखर शर्मा हैं। दो बेटियों ऋचा शर्मा और साक्षी शर्मा की शादी हो चुकी है। बेटी ऋचा शर्मा ने बताया कि शवयात्रा सुबह 11 बजे बृजघाट के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें