फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे को बंधक बनाकर मांगे दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दूल्हे को बंधक बनाकर उसके परिवार से डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो वह दूल्हे की हत्या कर देंगे। दूल्हे के भाई ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

कटघर के खड़गपुर निवासी संदीप सिंह ने बताया कि उसके भाई सत्यपाल से भगतपुर क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोगों ने संपर्क किया। उन्होंने कहा कि वह उसकी शादी करा देंगे। उन्होंने एक युवती का फोटो भी दिखाया। आरोप है कि उन्होंने शादी कराने के एवज में पचास हजार रुपये की मांग की। संदीप ने आरोपियों को पचास हजार रुपये दे दिए। बारह नवंबर को बाजपुर के कोटा बाग स्थित एक घर में युवती से सत्यपाल की शादी करा दी गई। शादी के बाद सत्यपाल दुल्हन को लेकर अपने घर आ गया। 13 नवंबर को युवती के भाई ने दुल्हन और दूल्हे को घर बुला लिया। परिजन युवती को मिलाने उसके घर चले गए थे। वहां सत्यपाल को रोक लिया गया और बाकी लोग को विदा कर दिए। 15 नवंबर को भगतपुर क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने संदीप को फोन किया और कहा कि उसके भाई को बंधक बना लिया है। अगर उसकी जिंदगी चाहते हो तो डेढ़ लाख रुपये पहुंचा दो, वरना उसकी हत्या कर दी जाएगी। संदीप न इसकी जानकारी कटघर पुलिस को दी, लेकिन मामला दूसरे थाने का होने की बात कहकर उसका टकरा दिया। भगतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें