कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने दूसरे समुदाय के युवक पर दुष्कर्म करने और धर्म परिर्वतन करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी और उसके परिवार के आठ लोगों पर केस दर्ज कर किया है।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार आरोपी आसिफ समेत आठ लोगों पर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देना, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार शाम आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी उसे हरिद्वार ले गया था। वहां आरोपी ने हिंदू धर्म अपना लिया था लेकिन कुछ दिन बाद ही आरोपी ने युवती से कहा कि उसने तो उसे धोखा देने के लिए हिंदू धर्म अपनाने का नाटक किया था। पीड़िता ने उसके परिवार के लोगों पर भी उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।