फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यंस इंटरनेशनल ने जीती रोलर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल ने रोलर स्पोर्ट्स प्रमोशनल प्रतियोगिता जीती। दूसरा स्थान स्प्रिंग फील्ड्स स्कूल और तीसरा स्थान सेंट मेरी सिविल लाइंस ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने एक दिवसीय रोलर स्पोर्ट्स प्रमोशनल चैंपियनशिप का आयोजन स्प्रिंग फील्ड्स स्कूल नया मुरादाबाद में किया। शुभारंभ स्प्रिंग फील्ड्स एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्ष नीलू जेटली व भाजपा नेत्री प्रिया अग्रवाल ने किया। एडजस्टेबल स्केट्स, हाइपर स्केट्स और इनलाइन स्केट्स में विभिन्न आयु वर्गों में प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। मुरादाबाद से लगभग 20 स्कूलों से 198 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बोनी एनी पब्लिक स्कूल, स्प्रिंग फील्ड्स कॉलेज, ग्रीन मीडोज स्कूल, शिरडी साईं पब्लिक स्कूल, एसएस चिल्ड्रन एकेडमी कांट रोड, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल, विलसोनिया स्कॉलर्स होम, गांधी नगर पब्लिक स्कूल नानपुर, पीएमएस अकादमी, गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल, सेंट मेरी सिविल लाइन आदि ने प्रतिभाग किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित हंस ने बताया कि विजयी प्रतिभागी 27 से 30 अक्तूबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित राज्य स्तरीय रोलर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें