कुंदरकी। हबीबी प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल क्रिकेट मैच रविवार को रोहान पाशा क्रिकेट एकेडमी डींगरपुर में आईटीएम इलेवन कुंदरकी और अरूज स्पोर्ट्स ललवारा के बीच खेला गया।
आईटीएम इलेवन के कप्तान फिरोज पाशा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में आईटीएम इलेवन के खिलाड़ियों ने 172 रन ही बनाए, जिसमें बल्लेबाज अभिषेक ने सर्वाधिक 64 रन योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी अरूज स्पोर्ट्स टीम के खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में ही 172 रन बना दिए और हबीबी प्रीमियर लीग की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। अरूज स्पोर्ट्स टीम के बल्लेबाज आकिब अंसारी ने 13 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन की बेहतरीन पारी देखी और उनके साथी बल्लेबाज मुकीम ने भी 30 रन का योगदान दिया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि न्यूरो सर्जन डॉ मोहम्मद आमिर, डायरेक्टर डॉ रियाज पाशा, जिपं सदस्य पति मुनशाद हुसैन पाशा, आईटीएम ग्रुप के प्रशासक आरिफ पाशा, हाजी महमूद जावेद मुश्फिक राजा आदि ने विजेता और उपविजेता टीमों के कप्तानों को और उनकी टीमों के कोचों को ट्राफियां भेंट की।
हबीबी प्रीमियर लीग में सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे गए जिनमें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अभिषेक चौधरी को, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मोहम्मद नादिर, विकेट कीपर मोहम्मद आलम, बॉलर मोहम्मद आसिफ, फील्डर मोहम्मद बिलाल, अंपायरिंग बिट्टू अंसारी, कमेंटेटर मास्टर आसिफ व मोहम्मद अजीम, स्कोर्रर में गौस ए आजम को अवार्ड दिए गए। टूर्नामेंट आयोजक मोनिश पाशा सभी दर्शकों खिलाड़ियों और मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। एक तरफ जहां पर जीतने वाली टीम अरूज स्पोर्ट्स के कप्तान मोहम्मद आसिफ अपनी टीम के साथ जीत के जश्न मनाते नजर आए तो दूसरी तरफ फाइनल मैच में पराजित हुई आईटीएम इलेवन के खिलाड़ी भावुक नजर आए।
फोटो संख्या छह और सात भेजे गए हैं।