फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एक हफ्ते में एआरटीओ कार्यालय नए भवन में हो जाएगा शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। परिवहन विभाग के कार्यालय में कार्यालय व्यय के पैसे से काम शुरू कर दिया गया है। इसमें वाहनों, लाइसेंस के रिकॉर्ड, वायरिंग के साथ दरवाजे का काम शुरू होने वाला है। इसके साथ नेट की कनेक्टिविटी होने के बाद इस नए भवन में कामकाज शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के कार्यालय को पनवड़िया नुमाइश ग्राउंड में शिफ्ट किया जा रहा है। कुछ तकनीकी काम शेष रह गए हैं। इन्हें पूरा कराया जा रहा है। परिवहन विभाग ने इस भवन में कार्यालय जल्दी शिफ्ट करने के लिए कार्यालय व्यय के पैसे से काम शुरू करा दिया है। इसमें अभी वाहनों और लाइसेंस के रिकॉर्ड नए कार्यालय में भेजने शुरू कर दिए हैं।
वायरिंग, दरवाजे पर काम किया जा रहा है। अभी कॉमर्शियल वाहनों की फिटनेस शुरू करा दी गई है। कोशिश है कि जल्द ही नए भवन में कार्यालय को शिफ्ट करा दिया जाए। नेट की कनेक्टिविटी भी रह गई है, जिसके बाद इसको पूरी तरह से शिफ्ट करा दिया जाएगा। इधर, एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यालय व्यय के पैसे से इसका काम कराया जा रहा है, एक हफ्ते के भीतर शिफ्ट करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें