कुंदरकी। महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा के दाैरान मुंह से आग का गोला निकालते समय कलाकार झुलस गया। जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बुधवार को कुंदरकी में महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा में मुरादाबाद से आए अघोरी अखाड़े कलाकार रोड शो के दौरान हैरत अंग्रेज करतब दिखाए जा रहे थे जोकि दर्शकों के बीच आकर्षण को केंद्र बने हुए थे। इसी बीच एक कलाकार ने जब पेट्रोल डालने के बाद मुंह से आग का गोला निकाल कर हवा उड़ाने का करतब दिखा रहा था तभी आग के गोले की चपेट में सामने खड़ा दूसरा कलाकार करन सैनी 19 वर्ष आ गया और वह बुरी तरह से झुलस गया। इस हादसे में खलबली मच गई। पुलिस ने झुलसे करन सैनी को कुंदरकी सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। झुलसे कलाकार के चेहरे, पेट, सीने, हाथ पैरों आदि झुलस गए हैं। वहीं शोभायात्रा में अघोरी अखाड़े के कलाकाराें ने करतब दिखाने बंद कर दिए। इस हादसे को लेकर लोगों को चर्चा होती रही।