फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिले के 400 कारीगरों को मिली टूलकिट, 10 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला उद्योग केंद्र की ओर से विश्वकर्मा जयंती और सेवा दिवस पर बृहस्पतिवार को पंचायत भवन सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 400 कारीगरों को टूलकिट और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण के चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन


उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2018 से अब तक जिले के 7475 कारीगरों और शिल्पकारों को विभिन्न ट्रेडों में टूलकिट उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत चयनित आवेदकों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के बाद कार्य को आधुनिक बनाने के लिए अधिकतम 15 हजार रुपये तक की निशुल्क उन्नत टूलकिट दी जाती है। इसके अलावा परियोजना लागत 10 लाख रुपये तक का बिना गारंटी और ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसमें 15 प्रतिशत तक अनुदान भी शामिल है। इस मौके पर एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, सत्यपाल सिंह सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. सैफाली चौहान, महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक रितेश गुप्ता, ठाकुर रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
00

लाभार्थियों को दिया गया चेक
-मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत उज्ज्वल को 10 लाख, समरपाल सिंह को 25 लाख और मोहम्मद फैजान को 10 लाख रुपये के चेक दिए गए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत छह लाभार्थियों को 1.05 लाख से पांच लाख रुपये तक की राशि वितरित की गई। वहीं ओडीओपी वित्त पोषण योजना के तहत सोनाली मेहरा को 21 लाख और मुजफ्फर को 10 लाख रुपये का चेक दिया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत सिलाई, हलवाई, लोहार और बढ़ई ट्रेड के लाभार्थियों को टूलकिट भी वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें