फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में बाढ़ का पानी रोकने के होंगे इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों के संरक्षण, संवर्धन की बड़ी संभावना है। घने शाल के जंगल समेत विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधों के अलावा हाथियों, हिरणों के झुंड भी यहां देखने को मिल जाएंगे। टाइगर रिजर्व क्षेत्र के पास बहने वाली नदियों की बाढ़ का पानी वहां ग्रास लैंड व वनों को नुकसान पहुंचाता है लिहाजा उसे रोकने का भी इंतजाम किया जाएगा। ये बातें अपर मुख्य सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण मनोज सिंह ने अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद लखनऊ जाते समय मुरादाबाद में अमर उजाला से बातचीत में कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाघों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2020 में प्रदेश में 172 बाघ थे। जिनकी संख्या अब बढ़ कर 202 हो गई है। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में 20 बाघ हैं। वहां घने वन, ग्रास लैंड, झील-तालाब समेत जैव विविधता सबकुछ बाघों के संवर्धन के लिए मुफीद है। हिरन की कई प्रजातियां समेत तमाम वन्यजीवों की वहां मौजूदगी हैं। हाथी कॉरिडोर भी है। अभी वहां पर्यटकों के लिए दस वाहनों की व्यवस्था है। दिल्ली से आने वाले पर्यटक मुरादाबाद से होकर गुजरेंगे। यहां कई अच्छे होटल हैं। इनके माध्यम से भी प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। इससे पीतलनगरी के व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे पूर्व मनोज सिंह के यहां पहुंचने पर निर्यातक सुधीर त्यागी की अगुवाई में शहर के कई निर्यातकों ने उन्हें बुके देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

दुधवा, पीटीआर में बढ़ेंगी और सुविधाएं
अपर मुख्य सचिव वन ने कहा कि लखीमपुर जिले के दुधवा टाइगर रिजर्व और पीलीभीत के पीलीभीत टाइगर रिजर्व के लिए प्रदेश सरकार ने पहले से ही बजट बढ़ाया हुआ है। वहां पर्यटकों की संख्या और बढ़े साथ ही दोनों टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ समेत अन्य वन्य जीवों की संख्या भी बढ़ती रहे, इसके लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

डियर पार्क की भी बदलेगी सूरत
अपर मुख्य सचिव वन ने कहा कि रामपुर रोड स्थित मुरादाबाद डियर पार्क की दशा अभी ठीक नहीं है। पर्यटन विभाग और स्थानीय जिला प्रशासन से वार्ता कर इसे विकसित कराने का प्रयास करेंगे। इसे मिनी जू के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव पहले भेजा जा चुका है। उसे भी दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें