डेंगू के पीड़ितों को प्लेटलेट्स कम होने पर जंबो पैक चढ़ाने की जरूरत होती है। निजी अस्पतालों में महंगे शुल्क व कुछ लोगों की दलाली के कारण सरकार ने जिला अस्पताल में एफेरेसिस यूनिट बनाने के लिए बजट दिया। जंबो पैक बनाने वाली एक किट की कीमत लगभग आठ हजार रुपये है। इसी को लेकर बात अटक गई है।
अब माना जा रहा है कि लोगों को शुल्क देकर जंबो पैक मिलेगा। हालांकि, निजी अस्पतालों की तुलना में यह शुल्क काफी कम होगा। जिला अस्पताल की एसआईसी डॉ. संगीता गुप्ता ने बताया कि एफेरेसिस यूनिट चालू करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इसके विषय में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। डेंगू के सीजन से पहले यूनिट का संचालन मुश्किल है।