फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पांच खोखे का इंतजाम कर लो वरना उड़ा देंगे...निर्यातक को मिला धमकी भरा मैसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाले निर्यातक से व्हाट्सएस मैसेज भेजकर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। आरोपी ने मैसेज में लिखा है कि पांच खोखे का इंतजाम कर दो। आरोपी ने रकम न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने इस मामले में निर्यातक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना की एक कॉलोनी में रहने वाले निर्यातक की कांठ रोड पर एक्सपोर्ट फर्म है। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 12 मार्च की रात 8:08 बजे उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से व्हाट्सएप मिस कॉल आई थी। इसके एक मिनट बाद व्हाट्सएप पर दोबारा कॉल आई। निर्यातक ने कॉल रिसीव की तो सामने वाले ने गाली गलौज शुरू कर दी। निर्यातक ने कॉल काट दी। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप मैसेज किया और पांच खोखे। पांच करोड़ का इंतजाम करने को कहा। निर्यातक का कहना है कि 14 मार्च की दोपहर 2:31 बजे आरोपी ने फिर से मैसेज किया और कहा कि तुम आशू उधम को नहीं जानते हो। इसके बाद जान से मारने की धमकी भरा मैसेज भेजा। इसके बाद तीन और मैसेज किए और आरोपी ने उन्हें खुद ही डिलीट कर दिया। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि सिविल लाइंस थाने में तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज की गई है। मोबाइल नंबर की जरिए आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें