फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 100 मी. दौड़ में अरमान व 400 मी. में अतुल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। डीएसएम इंटर व डिग्री कॉलेज मैदान में शहीद भगत सिंह आर्मी दौड़ प्रतियोगिता-2025 सोमवार को आयोजित की गई। जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में अरमान को पहला, गौरव को दूसरा व आदित्य चौधरी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं 400 मीटर दौड़ में अतुल कुमार ने पहला, अमित पाल ने दूसरा एवं राजकुमार चौधरी तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं 800 मीटर दौड़ में मोसिम ने पहला, मोंटी गुर्जर ने दूसरा एवं वासु चौधरी ने तीसरा और 1600 मीटर की दौड़ में भूरा बिजनौरी ने पहला, अर्जुन ने दूसरा व नितिन यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं अतिथि श्री विश्नोई आश्रम भीम गौड़ा हरिद्वार उत्तराखंड के महंत संत स्वामी प्रणवानंद महाराज ने कहा कि युवाओं के कंधों पर ही देश का भविष्य टीका होता है। प्रतिभाशाली युवा देश की रीढ़ होते हैं। खेलों से जहां प्रतिभाएं निखरती हैं तो वहीं आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। विशिष्ट अतिथि सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल कांठ के चेयरमैन जितेंद्र विश्नोई, युवा समाज सेवी जुल्फिकार अहमद ठेकेदार ने भी युवाओं को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

वहीं सभी विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि व अतिथियों ने मेडल पहनाते हुए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता संयोजक अखिल भारतीय विश्नोई युवा सभा जिलाध्यक्ष भानू विश्नोई ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें