फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जेल में रात भर रोई अरीबा, कहती रही- मम्मी-पापा के पास जाना है

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अपने ही घर में डाका डलवाने की आरोपी इक्कीस वर्षीय अरीबा रात भर जेल में सो नहीं सकी। वह रोती रही। शुक्रवार सुबह भाई अरीब मुलाकात करने पहुंचा तो उसके सामने फूट-फूटकर रोने लगी। बोली- मुझे अपनी मम्मी-पापा की याद आ रही है। मम्मी पापा से मिलना है। भाई ने उससे आश्वासन दिया है कि अगली बार मिलने आएगा तो मम्मी-पापा को साथ लेकर आएगा। इसके बाद ही अरीबा शांत हुई। वहीं अरशद के पिता भी उससे मुलाकात करने जेल पहुंचे थे। कुलदीप और रवि के रिश्तेदारों ने भी मुलाकात की।
विज्ञापन

नागफनी थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को अरीबा, उसके प्रेमी अरशद, घटना में शामिल आरोपी कुलदीप, रवि, विक्की को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार की शाम पांचों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। अरीबा को महिला बैरक में रखा गया है। बाकी चारों आरोपी जिला जेल में हैं। बृहस्पतिवार की रात अरशद, कुलदीप, विक्की और रवि ने तो खाना खाया लेकिन अरीबा ने कम खाना खाया। रात भर अपने परिवार को याद कर सुबकती रही।
अरीबा की निगरानी के लिए जेल प्रशासन ने बंदी रक्षक लगाए थे। सूत्रों के मुताबिक, अरीबा रातभर बेचैन रही। थोड़ी देर भी सो नहीं सकी। कभी उठकर बैठ जाती तो कभी रोने लगती। शुक्रवार की सुबह ही अरीबा, कुलदीप, रवि, अरशद के परिवार के लोगों ने मुलाकात के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर दी थी। चारों की पर्चियां लगी थीं। अरीबा से उसके भाई अरीब ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान भाई-बहन के बीच काफी देर तक बातचीत हुई।
विज्ञापन

इस दौरान अरीबा फूट फूट कर रोने लगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह रोते हुए बोली कि उसे मम्मी पापा की बहुत याद आ रही है। भाई ने किसी तरह उसे शांत कराया। भाई ने भरोसा दिया है कि वह अगली बार आएगा तो मम्मी पापा को साथ लेकर आएगा। वह बार-बार बोल रही कि उसने परिवार के साथ अच्छा नहीं किया।
उसने अपने पापा की तबीयत के बारे में भी पूछा और छोटे भाई और बहन के बारे में जानकारी की। अरशद के पिता निजामुद्दीन, कुलदीप और रवि के रिश्तेदार भी मुलाकात करने पहुंचे। पांचवें आरोपी निक्की से शुक्रवार को किसी ने मुलाकात नहीं की। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि अरीबा, कुलदीप, रवि और अरशद से उनके परिजन और रिश्तेदार मुलाकात करने पहुंचे थे। जेल मैनुअल के अनुसार मुलाकात कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें