फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय तैराक प्रतियोगिता में अरहान, वंश चमके

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को गोल्डन गेट पब्लिक स्कूल में हुआ। सब जूनियर तैराकी 50 मीटर फ्रीस्टाइल वर्ग में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के अरहान प्रथम, राजकीय हाई स्कूल कुचावली के समुति कुमार द्वितीय, अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज के शोएब तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

50 मीटर बैकस्ट्रोक में प्रथम स्थान वंश चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, 100 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम स्थान वंश दिवाकर चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, द्वितीय स्थान अरहान महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज व तृतीय स्थान फरमान अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में फ्री स्टाइल 50 मीटर में प्रथम स्थान लकी अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज, द्वितीय स्थान किशन अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज, तृतीय स्थान अनमोल आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया। 100 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम स्थान अनस महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, द्वितीय स्थान केशव चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, तृतीय स्थान सनी मदन स्वरूप इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया। 50 मीटर बटरफ्लाई में अनिकेत महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज प्रथम स्थान पर रहे। बालक वर्ग के संयोजक महाराज अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर राजीव ढल और बालिक वर्ग की संोजिता आरती गुप्ता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें