फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: स्वच्छता सर्वे में रेलवे स्टेशन को अच्छी रैंकिंग देने के लिए जांच टीम ने मांगी घूस

Tue, 27 Aug 2019 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन की स्वच्छता सर्वे के लिए गठित टीम के सदस्य सोमवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के अधिकारियों से रैंकिंग अच्छी करने के नाम पर खुले आम 20 हजार रुपये की घुस मांगते पकड़े गए। सीएमआई ने इसकी जानकारी उच्च अफसरों को देकर आरोपियों के खिलाफ जीआरपी थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम में केस दर्ज कराया, जिसके बाद सोमवार रात जीआरपी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


रेलवे ने स्टेशनों की स्वच्छता सर्वे के लिए क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया कंपनी को नामित किया है। रविवार को इस कंपनी से जुड़े दो सदस्य रोहित पवार और विनय तेम्बरे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। दोनों ने यहां रेल अफसरों से संपर्क किया और रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता सर्वे शुरू कर दिया।

टीम के सदस्यों ने यात्रियों से फीडबैक लिया। प्लेटफार्म समेत परिसर की साफ-सफाई पर ही लोगों से सवाल पूछे। यात्रियों से मिलने वाले जवाब के आधार पर ही रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाना था।
विज्ञापन


सीएमआई जितेंद्र कुमार का आरोप है कि क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया के सदस्य मुरादाबाद रेलवे स्टेशन का स्वच्छता सर्वे करने आए थे। टीम के सदस्यों ने उनसे कहा कि वह रेलवे स्टेशन की रैंकिंग अच्छी बना देंगे। इसके लिए उन्हें दस-दस हजार रुपये दिए जाएं।

जितेंद्र ने इसकी जानकारी अपने अफसरों को दी। जीआरपी थाने के एसएसआई विजय कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें