फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लक्ष्मी नारायण जगदीश शरण कन्या इंटर कालेज में बुधवार को अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स का आयोजन किया गया। देश की आजादी में नारियों की भूमिका विषय पर हुई कार्यशाला में शिक्षकों ने कहा कि देश को परितंत्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए के लिए वीरांगनाओं ने अपने प्राणों तक की आहुति दी है। अब हमारा कर्तव्य है कि प्रगति के पथ पर बढ़कर हमें इस कुर्बानी को सार्थक करें। साथ ही नारी अस्मिता का साझा संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या विमलेश कुमारी ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई का वर्णन अधूरा रह जाएगा, यदि इसमें पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर लड़ने वाली नारियों का जिक्र नहीं किया जाए। घर की चहारदीवारी में रहकर तो कभी साड़ी के पल्लू को सिर पर रखकर वीरांगनाओं ने ब्रिटिश ताकत से लोहा लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चूड़ियों वाले हाथों ने तलवार और बंदूक भी उठाई थी। साधारण परिवार से लेकर राजघराने तक की नारियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। शिक्षिका पुष्पलता ने कहा कि रानी चेनन्मा से लेकर सुजेता कृपलानी तक दर्जनों ऐसी वीरांगनाओं का नाम आजादी के इतिहास में वर्णित है, जिन्होंने अपने हौसले, दृढ़ इच्छाशक्ति और देशभक्ति की भावना के बल पर गोरों को देश छोड़ने को मजबूर कर दिया। शिक्षिका माला भटनागर ने कहा कि आने वाला वक्त सुनहरा है, जिसमें अपनी योग्यता और आत्मविश्वास के सहारे महिलाओं को सफलता के नए आयाम लिखने हैं। छात्रा प्रिया, इफरा आलिया, आस्था, मुस्कान प्रजापति, स्नेहा शर्मा, टीना सैनी, सोनाली शर्मा, मुस्कान ने ओजस्वी आवाज में विचार व्यक्त किए। इस दौरान दीपांजलि सिंह, सुमन माथुर, मंजूश्री, अमिता भारती, सुमन माटे, अंकिता यादव, नीलम रस्तोगी, सरिता कुमारी, रंजना पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें