फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिलारी तहसील में 14 धान खरीद केंद्र खुलने को मिली मंजूरी

Thu, 09 Oct 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय तहसील क्षेत्र में अलग अलग संस्थाओं के 14 धान खरीद केंद्रों को वर्तमान सीजन में धान खरीद के लिए जिला प्रशासन से मंजूरी मिली है। वरिष्ठ विपणन निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बिलारी तहसील अंतर्गत कुंदरकी नगर पंचायत में एसएमसी के दोनों गोदाम पर,बिलारी नगर में सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय पर धान क्रय केंद्र खोले जाने की मंजूरी मिली है इसके अलावा बिलारी ब्लॉक की अबूपुरा खुर्द सहकारी समिति, थांवला सहकारी समिति, बिलारी सहकारी समिति और स्योंडारा सहकारी संघ बिलारी तथा कुंदरकी ब्लॉक की बहादरपुर राजपूत सहकारी समिति, मलीपुर महमूदा सहकारी समिति, डोमघर सहकारी समिति, अल्लापुर भीकन सहकारी समिति, भीकनपुर बघा सहकारी समिति, सहकारी संघ ढकिया जुम्मा और यूपी एसएस रसूलपुर हमीर में सरकारी धान खरीद केंद्र खोले जाने को मंजूरी मिली है। मुरादाबाद जिले की चारों तहसीलों के सभी आठ विकास खंडों में कुल 47 धान खरीद केंद्र खोले जाने को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन




शासन और प्रशासन की ओर से सरकारी क्रय केंद्राें की सूची को तो मंजूरी दे दी गई लेकिन बिलारी क्षेत्र में किसी भी क्रय केंद्र पर अभी तक धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। कम कृषि जोत धान उत्पादक किसानों को अपना उत्पादित धान बेचने की जल्दी है। अनेक किसान ऐसे हैं जो खेत से धान की फसल की कटाई के बाद धान बेचने की कोशिश में लगे हैं। गांव गांव घूम रहे निजी आढ़तिए सरकारी रेट से लगभग 500 रुपये प्रति क्विंटल कम रेट पर धान खरीद रहे हैं। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू न होने की मजबूरी के चलते जरूरतमंद किसान निजी आढ़तियों को ही अपना धान बेच रहे हैं। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया कि सभी स्वीकृत धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद की व्यवस्थाएं पूरी करा दी गई हैं। राजस्व लेखपालों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने लॉगिन एप के माध्यम से धान की बिक्री करने वाले किसानों के आवेदनों के सत्यापन का कार्य जल्दी पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें