मुरादाबाद। नवीन नगर स्थित मानसरोवर कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित नागरिक सुरक्षा सिविल लाइन डिवीजन की बैठक में नवनियुक्त वार्डन को नियुक्तिपत्र सौंपे गए। उप नियंत्रक नीरज चक ने नागरिक सुरक्षा के खाली 10 पदों को तत्काल प्रभाव से भरने को कहा गया है।
बैठक में सबसे पहले आईसीओ डॉ पूनम बंसल, पोस्ट वार्डन (आरक्षित) निमित जायसवाल, पोस्ट वार्डेन शरद गुप्ता, डिप्टी पोस्ट वार्डन विवेक यादव, ब्रहमेश शर्मा, अजय वीर, सरजीत कुमार को नियुक्तिपत्र दिए गए। नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक नीरज चक ने कहा कि वार्डनों की भर्ती के साथ-साथ पोस्ट में प्रशिक्षण कैंप आयोजित कराए जाएं, जिससे हवाई हमले, आपदा से बचाव आदि से वार्डन प्रशिक्षित हो।
सहायक उप नियंत्रक सतीश कुमार द्वारा सभी पोस्टों व संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य किसी भी आपातकालीन स्थिति में स्वयं को वह जनमानस को कैसे बचाया जाए यह सिखाया जाता है। डिवीजनल वार्डन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता अंशु भैया ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था स्थिति को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा फायरफाइटर की भर्ती आवश्यक है।
संचालन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता ने किया। इसमें डॉ तुषार अग्रवाल, विचित्र शर्मा एडवोकेट, राजेश गुप्ता, शरीफ अहमद, नीतू सक्सेना, शफीक अहमद, दिनेश सिसोदिया आदि शामिल रहे। ब्यूरो