जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2024-25 में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 09-10) योजना के तहत अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं की राज्य पोषित छात्रवृत्ति के लिए समय सारिणी निर्धारित कर दी गई है। आठ नवंबर 2024 तक छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी विद्यालयों में जमा करनी होगी। 11 जुलाई से 18 नवंबर 2024 तक शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदनों को सत्यापित किया जाएगा। इसी प्रकार दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रथम चरण में 12 जुलाई से 16 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। छात्र-छात्राएं फाइनल ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी विद्यालयों में जमा करेंगे। 25 नवंबर तक आवेदनों का सत्यापन हो जाएगा। दूसरे चरण में 17 नवंबर से 31 दिसंबर 2024 तक छात्र- छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। सात जनवरी 2025 तक छात्र- छात्राओं द्वारा फाइनल ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी विद्यालयों में जमा की जाएगी। इन आवेदनों का सत्यापन शिक्षण संस्थानों के माध्यम से 16 जनवरी 2025 तक होगा।