फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म जमा करने को रेलवे डाकघर पर रातभर मारामारी

Sun, 14 Aug 2016 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
रोजगार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन के पोस्ट ऑफिस पर सफाई कर्मचारी पद के लिए आवेदन फार्म जमा करने के लिए शनिवार को रातभर हंगामा होता रहा। यहां फार्म जमा करने के लिए मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत समेत कई शहरों के बेरोजगार रातभर लाइन में लगे रहे। इस दौरान फार्म जमा करने वालों ने कई बार हंगामा किया।  
विज्ञापन


राज्य में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए आवेदन फार्म जमा किये जा रहे हैं। इसके लिए 1 अगस्त से ही डाकघरों में हजारों की संख्या में बेरोजगार घंटों लाइन में लगकर फार्म जमा कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन डाकघर के 24 घंटे की सेवा के कारण आवेदक यहां एकत्र हो गये। यहां केवल एक काउंटर खोला गया, जिस पर करीब सौ आवेदक देर रात तक लंबी लाइन में खड़े रहे।

फार्म जमा करने के लिए मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर समेत कई शहरों के आवेदक पहुंचे थे। लाइन में चार से पांच घंटे तक खड़े होने के बाद आवेदकों के सब्र टूटता रहा वहीं डाक कर्मचारी उन्हें समझाते और शांत कराते रहे। हंगामे का यह दौर रात भर चलता रहा। 
विज्ञापन


लड़कियों की अलग लाइन नहीं
फार्म जमा करने को लड़कों के साथ-साथ लड़कियां भी रात भर लाइन में लगी रहीं। सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर यहां पुलिस प्रशासन या जीआरपी का एक अदद जवान भी तैनात नहीं था। हंगामे के बीच यहां कोई भी घटना हो सकती थी। लड़कियों की अलग लाइन नहीं लगाई गई।

16 अगस्त है फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 
सफाई कर्मचारी पद के लिए फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 16 अगस्त है। 14 अगस्त को साप्ताहिक अवकाश और 15 अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश के कारण आवेदकों को फार्म जमा करने का समय नहीं मिलेगा। इसलिए रेलवे स्टेशन डाकघर पर फार्म जमा करने को रात भर हंगामा होता रहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें