फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: परिवहन विभाग का सर्वर ठप होने से आवेदकों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। परिवहन विभाग का सर्वर रोजाना करीब दो घंटे तक ठप रहने से ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसका सीधा असर वाहन पंजीकरण, परमिट, फिटनेस, टैक्स जमा करने समेत अन्य कार्यों पर पड़ रहा है। सर्वर डाउन होने के कारण रोजाना आवेदकों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। बुधवार को भी कई लोगों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित परिवहन कार्यालय में रोज सैकड़ों लोग वाहनों का पंजीकरण, परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, टैक्स जमा कराने व अन्य ऑनलाइन सेवाओं के लिए पहुंचते हैं। लेकिन बार-बार सर्वर डाउन होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। ऑनलाइन कार्य रुकने के कारण आरटीओ कार्यालय के साथ-साथ साइबर कैफे पर भी आवेदकों की भीड़ लग रही है। बुधवार को आरटीओ कार्यालय पहुंचे संदीप कुमार सक्सेना ने बताया कि सर्वर डाउन होने की वजह से उन्हें 30 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद वाहन पंजीकरण का काम हो सका। वहीं राजेश शर्मा ने बताया कि वह कई दिनों से टैक्स जमा कराने के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। कभी सर्वर डाउन होने की बात कही जाती है तो कभी अन्य कारणों से काम नहीं हो पाता।
परिवहन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि आए दिन डेढ़ से दो घंटे सर्वर डाउन रहता है। सर्वर चालू होने पर एक साथ अधिक आवेदन आने से काम की रफ्तार धीमी हो जाती है। कर्मचारी बताते हैं कि यह समस्या स्थानीय स्तर की नहीं है। तकनीकी खराबी आने पर सभी ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो जाती हैं।
विज्ञापन

-परिवहन विभाग की अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन हैं। आवेदक टैक्स जमा करने समेत कई कार्य स्वयं भी ऑनलाइन कर सकते हैं। सर्वर की समस्या मुख्यालय स्तर पर होती है। जिसे जल्द ठीक करा दिया जाता है। यदि किसी आवेदक को कोई परेशानी हो तो वह कार्यालय में शिकायत करें। उसका तत्काल समाधान कराया जाएगा।-राजेश सिंह आरटीओ (प्रशासन)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें