फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिला टेबल टेनिस में आन्या व अरनव ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिला टेबल टेनिस संघ की ओर से समर वैली स्कूल में दो दिवसीय जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका समापन शुक्रवार को हुआ। दूसरे दिन सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-11 बालिका वर्ग में समर वैली की आन्या छिल्लर व बालक वर्ग में सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल के अरनव मदान विजेता रहे।

प्रतियोगिता बालक व बालिका वर्ग में अंडर-11 से अंडर-17 आयु वर्ग तक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता रोहतास सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अंतिम चरण की प्रतियोगिताओं का आनंद लेते हुए अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अंडर-11 बालिका वर्ग में विजेता समर वैली की आन्या छिल्लर को चुना गया। द्वितीय स्थान पर गोल्डन गेट पब्लिक स्कूल की दिशिता गौतम रहीं। अंडर-13 में निओ डेल्स की अद्वैता गौतम विजेता व दिशिता गौतम उपविजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-15 में भव्या वाधवा विजेता व अद्वैता गौतम उपविजेता रहीं। अंडर-17 में भी भव्या वाधवा विजेता व अर्चना गौतम उपविजेता रहीं। बालक वर्ग में अंडर-11 में सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल के अरनव मदान, अंडर-13 में समर वैली के विराट गुप्ता, अंडर-15 व अंडर-17 में शिरडी साईं विख्यात कत्याल विजेता रहे। इस मौके पर समर वैली के निदेशक करन मनचंदा, प्रधानाचार्य विशाल उपाध्याय, जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव योगेंद्र गौतम, आयोजन सचिव अनिल सेन, मुख्य निर्णायक अर्चित मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें