मुरादाबाद। रोटरी क्लब ब्रास सिटी स्टार्स की ओर से सोमवार को रामगंगा विहार स्थित एक रेस्टोरेंट में दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में अनुभव रस्तोगी और रूही रस्तोगी को मिस्टर एथेनिक व मिसेज एथेनिक चुना गया, जिन्हें मुख्य अतिथि अखिलेश शरण कोठियाल ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विदुर गर्ग, माधव अग्रवाल, दिलीप रस्तोगी, विवेक अग्रवाल, अक्षय जैन, अंकुर अग्रवाल, मानिक रस्तोगी, शशांक शर्मा, क्षितिज रस्तोगी, शुभम गुप्ता, अरुण दीक्षित, अनुज अग्रवाल आदि ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा क्लब की महिला सदस्यों ने भी खूब मस्ती की। दीपाली रस्तोगी, आयुषी अग्रवाल, भारती अग्रवाल, आंचच आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में आतिशबाजी की गई। ब्यूरो