फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पिंजरे को क्षतिग्रस्त कर बंधी बकरी को निकाल ले गए असामाजिक तत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। तेंदुआ पकड़ने के लिए लगे पिंजरे को क्षतिग्रस्त कर उसमें बंधी बकरी को असामाजिक तत्वों ने चुरा लिया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने मौका का मुआयना कर असामाजिक तत्वों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कांठ क्षेत्र के गांव रामसराय भंकरी में तेंदुआ पकड़ने के लिए करीब 15 दिन से पिंजरा लगा हुआ है। मंगलवार की शाम पिंजरे में एक बकरी बांधी गई थी। रात में किसी समय असामाजिक तत्वों ने पिंजरे को क्षतिग्रस्त कर दिया और बकरी को भी निकालकर ले गए। बुधवार की सुबह जब ग्रामीणों ने पिंजरे को क्षतिग्रस्त और खाली देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। टीम ने मौका का मुआयना किया। वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि पिंजरे को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया है, उसमें बांधी गई बकरी को भी ले गए। उन्होंने कहा कि ऐसे कैसे टीम तेंदुओं को पकड़ने में कामयाब हो पाएगी। बताया कि पिंजरे को क्षतिग्रस्त कर बकरी ले जाने वालों की तलाश की जा रही है। यदि आगे किसी ने इस प्रकार की हरकत की तो सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें