फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बैठक से गैरहाजिर चार अधिकारियों से जवाब तलब

Sat, 21 Jun 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। तहसील सभागार में शुक्रवार को एक जुलाई से शुरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए तहसील और ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। एसडीएम प्रीति सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि अभियान में विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्थानीय निकाय, पशुपालन विभाग ,बाल विकास विभाग, सहित सभी विभाग अपना सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में गैरहाजिर नगर पालिका ठाकुरद्वारा के अधिशासी अधिकारी, सीडीपीओ, शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी और उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को नोटिस जारी कर उनका तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया। 23 जून तक अपने विभाग की कार्ययोजना सीएचसी पर जमा करेंगे। बैठक में कहा गया कि जिन क्षेत्र में मच्छरों की संख्या अधिक है वहां पर ग्राम प्रधान और सचिव एंटी लारवा का स्प्रे कराएंगे । विभागों को अभियान उनकी विस्तार से जिम्मेदारी बताई गई। लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकालने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीम, बीडीओ चैतन्य कुमार पाठक, सीएचसी के अधीक्षक डॉ राजपाल सिंह, एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह, यूनिसेफ के ब्लॉक मॉनिटर दानिश, एडीओ कृषि ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे। फोटो 2 ठाकुरद्वारा ब्लॉक सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक लेतीं एसडीएम और मौजूद अधिकारी संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें