फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एक और महिला पाई गई स्वाइन फ्लू संक्रमित, मरीजों की संख्या पहुंची चालीस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप जारी है। शनिवार को एक महिला के स्वाइन फ्लू संक्रमित मिलने के बाद अब मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। वहीं शनिवार तक कुल 71 मरीजों की जांच की गई है। नोडल अधिकारी का कहना है कि टीम भेजकर परिजनों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू का पहला मरीज 31 जुलाई को मिला था। 24 अगस्त से नियमित केस मिल रहे हैं। अब तक मरीजों की संख्या 40 हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में अब तक 34 मरीज स्वाइन फ्लू से पीड़ित मिले हैं। इसमें से एक मरीज शनिवार को ही मिली हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार 40 वर्षीय महिला को चार दिन से बुखार और खांसी की समस्या थी। इसकी वजह से कमजोरी महसूस होने लगी थी। वह शनिवार को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी आई थी। लक्षणों के आधार पर चिकित्सक ने आरटीपीसीआर की जांच करवाने की सलाह दी। जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया। चार घंटे बाद मरीज को राहत महसूस होने पर आगे का उपचार घर पर रहकर करने की सलाह दी गई।

बुखार के 22 मरीजों की जांच
गांव रसूलपुर नगली में बड़ी संख्या में ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। साथ ही तीन दिन पहले बुखार से पीड़ित एक व्यक्ति की माैत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को टीम भेजी गई। वहां पर 22 मरीजों की मलेरिया-टाइफाइड और डेंगू की जांच हुई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार पीड़ित मरीजों में किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। इसलिए उन सभी को आवश्यक दवाइयां देकर आराम और स्वच्छता की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


वर्जन...
जिला अस्पताल में हो रही जांच के बाद यह पहली पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप निजी अस्पतालों को शुरू में ही अलर्ट जारी कर दिया था और स्वाइन फ्लू की कैटेगरी के हिसाब से जांच कर उपचार दिया जा रहा है। -डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें