फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद हाइवे पर हादसे में घायल एक और महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। मुरादाबाद हाइवे पर असलेमपुर बस स्टैंड के पास बुधवार को डंपर और टेंपो की भिड़ंत में घायल एक और महिला की मौत बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान हो गई। महिला की पहचान गांव फौलादपुर निवासी शाहीन जहां (45) के रूप में हुई है। दुर्घटना में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में घायल तीन लोगों का इलाज काशीपुर में चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को असलेमपुर बस स्टैंड के पास डंपर ने टेंपो में टक्कर मार दी थी। तेज रफ्तार डंपर टेंपो को 200 मीटर दूर तक घसीट कर ले गया था। सड़क हादसे में मासूमपुर निवासी टेंपो चालक गुल हसन, ठाकुरद्वारा नगर के वार्ड दो निवासी खुशबू, गांव सरकड़ा करीम निवासी कृपाल सिंह और उनकी पत्नी सानिया की मौत हो गई थी जबकि बृहस्पतिवार को फौलादपुर निवासी शाहीन जहां (45) की इलाज के दौरान मौत हो गई। सभी मृतकों के शव बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके घरों पर पहुंचे। भारी गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार किया गया। विधायक नवाब जान खां ने बृहस्पतिवार को गांव मासूमपुर और फौलादपुर में मृत लोगों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक नवाब जान ने बताया कि टेंपो चालक गुल हसन की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनके परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक मदद भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें