फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शेरपुर पट्टी में वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ एक और तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। वन विभाग की ओर से शेरपुर पट्टी में लगाए गए पिंजरे में रविवार को तड़के एक और तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुए की आयु लगभग एक वर्ष बताई गई। वन विभाग के मुताबिक अब तक ठाकुरद्वारा क्षेत्र में 15 समेत पूरे जिले में 20 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

गांव में करीब एक माह से यह तेंदुआ सक्रिय था। गांव में घुसकर कई कुत्तों को उठा कर ले गया था। पशुशाला में घुसकर तीन गोवंश का शिकार कर चुका था। वन विभाग के रेंजर रवि कुमार गंगवार ने बताया कि शेरपुर पट्टी में पकड़ा गया तेंदुआ 15वां है। जबकि पूरे जनपद में अब तक 20 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। बताया कि पकड़े गए तेंदुए की आयु लगभग एक वर्ष है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर दो दिन पूर्व गांव में पिंजरा लगाया गया था। इसमें शनिवार शाम बकरी बांधी गई थी। उन्होंने बताया कि तेंदुए को मेडिकल परीक्षण के लिए डियर पार्क मुरादाबाद भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक संवेदनशील गांव बहापुर बलिया में सबसे अधिक तीन तेंदुए पकड़े गए हैं। पूरे तहसील ठाकुरद्वारा क्षेत्र में 41 पिंजरे लगे हैं। इनमें रोज बकरी आदि रख कर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

शेरपुर पट्टी में तेंदुए को देखने लिए लगी ग्रामीणों की भीड़
शेरपुर पट्टी में पकड़े गए तेंदुए को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। करीब एक माह से ग्रामीण तेंदुए से परेशान थे। तेंदुए के डर से जंगल में न जाने से उनकी खेती का काम भी प्रभावित हो रहा था। रात को जागकर अपने पशुओं और अपनी सुरक्षा कर रहे थे। तेंदुआ पकड़े जाने पर उन्होंने राहत की सांस ली। ग्रामीणों को उम्मीद है कि अब वह जंगल में सुरक्षित रहकर अपनी खेती का कार्य कर सकेंगे।
विज्ञापन

-
तेंदुओं के हमले में क्षेत्र में तीन महिलाओं समेत चार की हो चुकी है मौत
क्षेत्र में डेढ़ माह में तेंदुए के हमले में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है। तीन अगस्त को हुई पहली घटना में तेंदुए ने गांव लालापुर पीपलसाना में चारा काट रही महिला को हमला कर मार डाला था। इसके बाद दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत गांव बहापुर बलिया में हो चुकी है। इसी गांव में एक बुजुर्ग को भी हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। इसके अलावा तेंदुए के हमले में गांव मलकपुर सेमली, राईभूड़ आदि में 10 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन



फोटो 2,3,4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें