फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंदरकी में डेंगू से एक और मौत

Tue, 11 Oct 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
कुंदरकी में डेंगू से अब मैजिक चालक की मौत हो गई। बीते पन्द्रह दिन से मृतक तेज बुखार के प्रकोप से पीड़ित चल रहा था। अस्पताल से चालक का शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कुंदरकी के मोहल्ला नूरुल्ला निवासी मोबीन खां (45) पुत्र यासीन खां को पन्द्रह दिन से पहले बुखार आया था। बुखार को सामान्य मानकर मोेबीन का इलाज कुंदरकी के निजी चिकित्सकों से कराया गया लेकिन कोई आराम नहीं हो सका। हालत में सुधार न होने पर बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद ले जाकर भर्ती कराया गया।

खून की जांच कराने पर प्लेटलेट्स घटते ही चले गए और हालत दिन व दिन बिगड़ती ही चली गई। सोमवार को मोबीन ने मुरादाबाद के ही निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। शव घर पहुंचने पर परिजनोें में कोहराम मच गया। भारी भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


पत्नी जैबुलनिशा के अलावा दो मासूम बेटा-बेटी के अलावा सगे संबंधी रोते बिलखते बेहाल हो उठे। उधर जानलेवा बुखार को लेकर नगर क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ। बीते तीन दिन में डेंगू बुखार के प्रकोप से तीन लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग अंजाम बना हुआ है।

अभी तक कुंदरकी में न तो स्वास्थ्य कैम्प लगाया है वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मनोज चौधरी का कहना है कि शीघ्र ही नगर क्षेत्र बुखार से प्रभावित मौहल्लों में स्वास्थ्य कैम्प लगाए जाएंगे और बुखार से पीड़ितों को परीक्षण करने के बाद उनको जरूरी दवाईयां उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें