फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कचहरी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या करने वाले सुमित पर एक और मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भरी कचहरी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा की हत्या करने वाले आरोपी सुमित के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है। दो लाख का इनामी सुमित कोर्ट में पेश नहीं हो रहा है। जिस कारण केस की सुनवाई नहीं हो पा रही है। सिविल लाइंस थाने में अदालत के आदेश की अवमानना के मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

23 फरवरी 2015 को कचहरी में डिलारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेेंद्र सिंह उर्फ भूरा की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। डिलारी के हिमायूंपुर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख सिविल लाइंस के रिंकू चौधरी हत्याकांड में जेल में बंद थे। घटना के समय उन्हें जेल से पुलिस कस्टडी में पेशी पर कोर्ट लाया गया था। पुलिस कर्मियों ने मौके पर ही रिंकू चौधरी के भाई सुमित और उसके ममेरे भाई पंकज को दबोच लिया गया था। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया था। सितंबर 2015 को प्रशासनिक आधार सुमित को मुरादाबाद से बदायूं जेल शिफ्ट कर दिया गया था। 12 मई 2018 की रात कुख्यात अपराधी चंदन की मदद से सुमित जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया था। उस पर दो लाख का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस के अलावा एसटीएफ भी उसे तलाश नहीं पाई है। सुमित की फरारी के कारण उसके खिलाफ मुरादाबाद कोर्ट में चल रहे केसों की सुनवाई भी बाधित हो रही है। सिविल लाइंस थाने में कैंप चौकी प्रभारी मोहम्मद तालिब ने बिलारी के नवेली गद्दी निवासी सुमित पुत्र रामवीर के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का केस दर्ज कराया है। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें