मुरादाबाद। बिजली विभाग के एसडीओ से साबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इससे मामले में पांच आरोपी पहले जेल भेज जा चुके हैं।
साइबर थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि मझोला के बुद्धि विहार निवासी जागेश कुमार ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया था। जागेश कुमार बिजली विभाग में एसडीओ के पद पर तैनात हैं। इन दिनों उनकी तैनाती संभल में है। एसडीओं ने बताया था कि साइबर ठगों ने उन्हें निजी बीमा कंपनी का कर्मचारी बताकर कॉल की थी। आरोपियों ने बीमा पॉलिसी को समय से पहले दिलाने का भरोसा दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मंगलवार को दिल्ली के मालवीय नगर निवासी अंकित बेनीवाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।