फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 82 किमी की रफ्तार से दौड़ रही थी अनमोल की थार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कंटेनर डिपो के सामने रेलवे कर्मी के इकलौते बेटे अमन को कुचलने वाली थार 82.22 किमी की रफ्तार से दौड़ रही थी। खुद थार चालक अनमोल के परिजन और व्यापारियों ने सामने आकर इसके साक्ष्य पेश किए हैं। इस हाईस्पीड थार को न तो कहीं रोका गया और न ही इसका चालान किया गया। इसी का नतीजा है कि एक परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के चंद्रनगर आजाद नगर निवासी लोको पायलट योगेंद्र कुमार का बेटा अमन 15 सितंबर की रात गांधीनगर से केक खरीदने के बाद अपने घर लौट रहा था। कंटेनर डिपो के सामने डिवाइडर के कट पर थार चालक अनमोल अरोड़ा ने अमन की बाइक को राैंद दिया था, जिसमें अमन की मौत हो गई थी। अनमोल को मौके पर ही दबोच लिया गया था, जबकि थार में सवार उसके साथी कटघर के लाजपत नगर निवासी सुकेत खन्ना और सिविल लाइंस के रेलवे हरथला काॅलोनी निवासी दिव्यम चौधरी गाड़ी से कूदकर भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने अमन की मां की तहरीर पर थार चालक और उसके साथियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। अनमोल को जेल भेजा जा चुका है, जबकि अब तक दिव्यम और सुकेत को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अमन के परिजन और रेलवे कर्मी समेत कई संगठन इस मामले में हत्या का केस दर्ज कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
अनमोल के परिजन और व्यापारी संगठन के लोग इसे केवल हादसा बता रहे हैं। उन्होंने इसके साक्ष्य भी पेश किए। इस साक्ष्यों में उन्होंने थार सवार अनमोल के उस रात दिल्ली से मुरादाबाद आने तक की लोकेशन और फुटेज पेश की। जिसमें उन्होंने बताया कि अनमोल ने अपने साथियों और ड्राइवर के साथ 15 सितंबर की रात 9:01 बजे छिजारसी
विज्ञापन

टोल पर मौजूद था। इसके अलावा रात 10:07 बजे ब्रजघाट टोल और रात 11:08 बजे जोया टोल से निकला था। यह जानकारी थार के फास्ट्रेक की डिटेल के जरिए पेश गई है। कंटेनर डिपो के सामने जिस कट पर अमन को कुचला गया था, वहां से टोल की दूरी 37 किमी. है, जबकि अनमोल को यह दूरी तय करने में मात्र 27 मिनट का समय लगा है। यानी अनमोल ने यह दूरी तय करने में 82.22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थार दौड़ाई थी, जबकि हाईवे पर अधिकतम 80 किमी. प्रति घंटे और शहर में मात्र 40 किलोमीटर प्रति घंटे से ही वाहन दौड़ाया जा सकता है। बावजूद इसके थार को न तो कहीं रोका गया और न ही चालान किया गया।

अभियान चलाकर किए गए 450 वाहनों के चालान
मुरादाबाद। तीन सितंबर से लेकर 17 सितंबर तक जनपद में हाईस्पीड वाहनों के खिलाफ अभियान चला गया था। इस दौरान यातायात पुलिस ने 450 वाहनों का चालान किया था। यातायात पुलिस को स्पीड रैजर मशीन मिली है, जिसके जरिए वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें