पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उनको शांत कराया। इससे पहले शुक्रवार को मिलक में ही गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। जिसके विरोध में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की मिलक कोतवाली इलाके में हाईवे से गुजर रही एक कार में 10 क्विंटल मांस बरामद हुआ है। कार का टायर पंक्चर होने के बाद भी चालक उसको लेकर जा रहा था। कार के साथ दो बाइक सवार भी चल रहे थे।
विज्ञापन
शक होने पर हिंदू संगठनों के नेताओं ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा किए जाने पर चालक कार छोड़कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर कार के अंदर मांस मिला। इसके विरोध में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मिलक कोतवाली के सामने धरना दिया।
पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उनको शांत कराया। इससे पहले शुक्रवार को मिलक में ही गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। जिसके विरोध में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
वहीं, रामपुर के एसपी ने कहा कि शनिवार को मिलक कोतवाली इलाके में गोकशी का एक मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। 27 मई को थाना बिलासपुर में भी गोकशी का एक मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनको न्यायालय के सामने पेश किया गया है।