फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: राजाजी पार्क में हाथियों के लिए बनेगा एनिमल ओवर पास, पटरियों के पास बिछाई जाएगी रबड़ की सड़क

Sat, 02 Aug 2025 12:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

हरिद्वार-देहरादून रेलखंड पर हाथियों को हादसों से बचाने के लिए राजाजी पार्क क्षेत्र में एनिमल ओवर पास बनाए जाएंगे। इसके अलावा रेलवे पटरियों के पास चाहरदीवारी और हल्के करंट वाले तार भी लगाए जाएंगे। जिससे की हाथी ट्रैक पर न आ सकें।
विज्ञापन
इस तरह बनेगा एनिमल ओवर पास - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार-देहरादून रेलखंड पर राजाजी पार्क में हाथियों को हादसों से बचाने के लिए एनिमल ओवर पास बनाए जाएंगे। एनिमल ओवर पास बनाने के बाद उन्हें पहाड़नुमा प्राकृतिक रूप दिया जाएगा। इससे हाथी पुल के ऊपर से गुजरकर रेलवे ट्रैक पार कर सकेंगे और हादसे नहीं होंगे। 

विज्ञापन


रेलवे इस सेक्शन में ट्रेनों की स्पीड बढ़ाकर 100 किमी प्रतिघंटा करने की तैयारी कर रहा है। यह निर्णय रेल प्रशासन और भारतीय वन्य जीव संस्थान की बैठक में लिया गया। जब से यहां रेल लाइन बिछी है, तब से ट्रेनों की अधिकतम गति 50 किमी प्रतिघंटा है।

रात में ट्रेनें 35 किमी प्रतिघंटा की धीमी गति से गुजरती हैं। प्राकृतिक एनिमल ओवर पास बनाने के अलावा रेलवे पटरियों के पास कुछ हिस्से में चाहरदीवारी बनाएगा। बाकी हिस्से में हल्के करंट वाले तार बांधे जा रहे हैं, जिससे छूने पर हाथी को हल्के झटके का एहसास होगा और वह रेललाइन से पीछे हट जाएंगे।
विज्ञापन


साथ ही रेललाइन के नजदीक मधुमक्खियों की आवाज वाले सेंसर भी लगाए जाएंगे। वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के विशेषज्ञों का कहना है कि हाथी मधुमक्खी के काटने से डरते हैं, इसलिए यह तकनीक काम करेगी।

इन सब इंतजामों के अलावा पटरियों पर भी सेंसर लगाने की तैयारी है। इससे संबंधित डिवाइस ट्रेन के इंजन में लगाई जाएगी। यदि हाथी रेलवे वाइन पर आते हैं तो ड्राइवर को मैसेज मिल जाएगा। यह डिवाइस ड्राइवर को हाथी की लोकेशन भी बताएगी जिससे समय रहते ट्रेन को रोका जा सके।

पटरियों के पास बिछाई जाएगी रबड़ की सड़क
वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की ओर से कहा गया है कि हाथियों के पैर रेलवे ट्रैक के पास पड़ी बजरी में फंस जाते हैं। ट्रेन आने पर उन्हें जल्दी निकलने में परेशानी होती है। इस समस्या से बचने के लिए ट्रैक के पास से बजरी कम कर रबड़ बिछाई जाएगी।

जनवरी 2021 में उत्तर रेलवे के संरक्षा आयुक्त ने हरिद्वार-देहरादून और रायवाला-ऋषिकेश के बीच ट्रेनों को 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाने की अनुमति दी थी लेकिन सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण रेलवे अब तक स्पीड बढ़ा नहीं पाया है।

अप्रैल 2026 तक हर्रावाला स्टेशन को शुरू करने की तैयारी 
हरिद्वार-देहरादून रेलखंड के स्टेशन हर्रावाला को विकसित करने की दिशा में रेलवे तेजी से काम कर रहा है। नवागत डीआरएम ने सबसे पहला दौरा हर्रावाला स्टेशन का किया है। रेल प्रशासन का कहना है कि काम सेंक्शन हो चुके हैं। टेंडर प्रक्रिया चल रही है।

अप्रैल 2026 तक हर्रावाला स्टेशन को रेल संचालन के लिए शुरू करने का लक्ष्य है। फिलहाल देहरादून से ज्यादातर ट्रेनों का संचालन होता है लेकिन वहां भौगोलिक कारणों से 18 कोच से ज्यादा की ट्रेन नहीं चल सकती। हर्रावाला से 24 कोच की ट्रेन चलाई जाएगी।

विज्ञापन

राजाजी नेशनल पार्क में 20 किमी रेललाइन है। यहां ट्रेनें रात में 35 किमी प्रतिघंटे की गति से गुजरती हैं। भारतीय वन्यजीव संस्थान की रिपोर्ट पर काम किया जा रहा है। हाथियों के गुजरने के लिए रास्ते को प्राकृतिक रूप से बनाया जाएगा। हरिद्वार से देहरादून तक 65 किमी रेललाइन पर गति बढ़ाने की तैयारी है। -आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें