फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अनिल शर्मा बने रोटरी क्लब मुरादाबाद ग्रेट के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रोटरी क्लब मुरादाबाद ग्रेट का अधिष्ठापन समारोह मंगलवार को मिगलानी सेलिब्रेशंस में हुआ। नए अध्यक्ष के रूप में अनिल शर्मा को कॉलर सौंपा गया। सचिव पद का कार्यभार अमित रस्तोगी को मिला।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डिस्टिक्ट गवर्नर नितिन कुमार अग्रवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। क्लब के गवर्नर ने अध्यक्ष, सचिव समेत नई कार्यकारिणी को पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि रोटरी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक जीवन के हर क्षेत्र में सेवा करना, ईमानदारी को बढ़ावा और विश्व में शांति और सद्भावना के लिए निरंतर प्रयास करना है। पिछले वर्ष डिस्ट्रिक्ट आभार सभा में क्लब द्वारा नौ पुरस्कार जीतने पर बधाई दी। नए अध्यक्ष अनिल शर्मा ने आगामी सामाजिक सेवा प्रकल्प, क्लब की गतिविधियों पर चर्चा की। सभी से अंगदान करने का आह्वान किया। पिछले वर्ष के अध्यक्ष रामचंद्र सोती ने सभी का समाज हित में किए गए कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। असिस्टेंट गवर्नर दीपक अग्रवाल, रीजनल कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज रस्तोगी, डॉ. गोविंद राज नौन्याल, विजय अरोरा, प्रीति अग्रवाल, राकेश कुमार रस्तोगी, रविंद्र अग्रवाल, पूनम रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें