फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिम जाने से नाराज कारोबारी ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के डबल फाटक के पास बुधवार को जिम जाने से नाराज स्क्रैप व्यापारी शोभित गुप्ता ने अपनी पत्नी पूनम गुप्ता (35) की शटर खोलने वाले हैंडल से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। इस वारदात को सुबह दस बजे अंजाम दिया। उसने हत्या की वारदात को हादसा दर्शाने की भी कोशिश की। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी कि उसकी पत्नी गिरकर घायल हो गई है। बहुत खून बह रहा है, लेकिन हालात देखकर पुलिस को शक हुआ और कड़ाई के साथ पूछताछ करने पर उसने हत्या करना कबूल लिया। उसका कहना था कि वह पत्नी से रोज कहता था कि जिम मत जाया करो, लेकिन वह मानती नहीं थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कटघर के डबल फाटक के पास टावर वाली गली निवासी शोभित गुप्ता की शादी दस साल पहले रामपुर जिले के बेलदारान निवासी पूनम गुप्ता के साथ हुई थी। दंपती की एक बेटी आराध्या भी है। शोभित की डबल फाटक पर स्क्रैप की दुकान है। बताया जा रहा है कि पूनम गुप्ता एक्सरसाइज करने के लिए जिम जाती थी। शोभित इसका विरोध करता था। इसी बात को लेकर शोभित और पूनम के बीच अक्सर विवाद रहता था। बुधवार की भी पूनम जिम गई थी। सुबह करीब दस बजे पूनम जिम से घर लौटी थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था। उस वक्त बेटी भी स्कूल चली गई थी। इसी दौरान शोभित ने गुस्से में आकर दुकान का शटर खोलने वाले हैंडल से पत्नी के सिर पर हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी के शव को बेड पर रख दिया। शाम करीब छह बजे आरोपी ने एंबुलेंस को और 112 पुलिस को फोन कर पत्नी के घायल होने की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव बेड पर पड़ा था। इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसने ही अपनी पत्नी की हत्या की है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मायके वालों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


बेड पर पड़ा रहा शव, बचने की साजिश रचता रहा शोभित
मुरादाबाद। शोभित ने अपनी पत्नी पूनम की हत्या को हादसा दिखाने और खुद को बचाने के लिए साजिश रची। दोपहर में स्कूल से आई बेटी ने अपनी मां के बारे में पूछताछ की तो शोभित ने उसे बता दिया है कि वह बाहर गई है। शाम तक वापस आ जाएगी। इसके बाद आरोपी ने बेटी को खाना खिलाया और दूसरे कमरे में सुला दिया। शाम को आरोपी ने पुलिस और एंबुलस को कॉल की। उसने बताया कि घर में काम करते समय उसकी पत्नी गिरकर घायल हो गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो महिला के सिर में चोट थी और उसकी मौत भी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें