फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिजली संकट पर फूट रहा गुस्सा...व्यापारियों ने घेरा मंडी समिति बिजली घर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडी समिति में शुक्रवार और शनिवार को बिजली गायब रही। लगातार 48 घंटे बिजली न होने से पानी की भी किल्लत हो गई। इससे व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा और वह मंडी समिति बिजलीघर पहुंच गए। बिजलीघर का घेराव करते हुए उन्होंने नारेबाजी की।। जेई के वहां न मिलने से व्यापारी और नाराज हो गए, उन्होंने अधिकारियों को फोन किया लेकिन किसी का फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

व्यापारी विनोद शर्मा ने आरोप लगाया कि शनिवार शाम को जेई से फोन पर बात हुई थी। तब उन्होंने साफ कहा था कि प्रदर्शन करो या कुछ और लाइट अभी नहीं आएगी। इसके बाद सुबह तक इंतजार करने के बाद व्यापारी बिजलीघर पहुंचे। वहां तैनात एसएसओ से उन्होंने कटौती का कारण पूछा तो कुछ नहीं बता पाए। एसएसओ का कहना था कि जेई यहां नहीं आए हैं और उनसे फोन पर बात नहीं हो पा रही है। इसके बाद व्यापारी वहीं जमे रहे, जब स्टाफ की जेई से बात हो गई तो एक घंटे में बिजली सप्लाई सुचारू होने का आश्वासन मिला, तब जाकर व्यापारी लौटे। व्यापारियों ने बताया कि इसके दो घंटे बाद मंडी समिति में सप्लाई चालू हुई और कारण भी बताया गया। सहायक अभियंता के मुताबिक हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के कारण लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। इस दौरान तीरथ सैनी, राहुल शंधर, मोनू सैनी, राकेश सैनी, विजय मिश्रा, राजेंद्र, विकेश शर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।

लोगों की बातचीत
मंडी समिति में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण किसानों एवं व्यापारियों को भारी परेशानी हो रही है। फल एवं सब्जी का व्यापार प्रभावित हो रहा है और आर्थिक नुकसान बढ़ता जा रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

- प्रीतम सिंह सैनी, अध्यक्ष, फल सब्जी विक्रेता कल्याण समिति

मंडी में आए दिन बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण लोग परेशान होते हैं। बिजली न होने से व्यापारियों के इलेक्ट्रॉनिक कांटे चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिससे तौल का काम बाधित हो गया है और किसानों के उत्पाद की तौल में कठिनाई हो रही है।
- राजकुमार सैनी, महामंत्री, फल सब्जी विक्रेता कल्याण समिति

रात के समय किसान अपने उत्पाद लेकर मंडी पहुंचते हैं, लेकिन अंधेरे के कारण उन्हें काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से मांग है कि बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए, एक बड़ा वर्ग सप्लाई न होने से प्रभावित होता है।
- राकेश सैनी, कोषाध्यक्ष

बार-बार फोन करने के बावजूद अधिकारी कोई उत्तर नहीं देते हैं। गर्मी में बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है। कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। व्यापारी अपनी परेशानी लेकर कहां जाएं।
- तीरथ सैनी

जेई को फोन किया तो जवाब मिला कि प्रदर्शन करने से कुछ नहीं होगा, बिजली नहीं आएगी। हम लोग दो दिन से परेशान हैं और जिम्मेदार इस तरह जवाब दे रहे हैं। आखिर परेशानी का हल कौन करेगा।
विज्ञापन

- विनोद शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें