फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ माह से नहीं मिला मानदेय, होली हुई बेरंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नौ माह से मानदेय न मिलने पर महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग की 758 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की होली बेरंग हो गई है। आर्थिक समस्या से जूझ रही कार्यकर्ताओं के घरों में होली के त्योहार की कोई खुशी दिखाई नहीं दे रही है। मानदेय की समस्या को लेकर संगठन कई बार शासन प्रशासन को अवगत करा चुका है। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जनपद में मूढापांडे व छजलैट ब्लाक की करीब 758 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका हैं। जून 2019 से इन कार्यकर्ताओं को मानदेय नहीं मिला है। कई बार शासन प्रशासन को पत्र व धरना प्रदर्शन कर अवगत करा चुकी है। मानदेय दिलाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन ने दो मार्च से कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय लिया था। निर्धारित समय पर धरने को पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से डीएम ने वार्ता कर होली से पूर्व सभी का मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया और धरना स्थगित करा दिया था। इसके बावजूद होली के त्योहार पर भी मानदेय नहीं मिल पाया। लंबे समय से मानदेय का इंतजार कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के घरों में होली के त्योहार को लेकर कोई उत्साह नहीं है। मानदेय न मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं में आक्रोश है।
- प्रशासन ने होली के त्योहार से पूर्व मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया था। त्योहार भी आ गया, पर मानदेय नहीं मिला है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के घरों में होली के त्योहार की कोई तैयार नहीं हुई है। त्योहार के बाद बैठक कर मानदेय भुगतान की मांग को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुषमा, ब्लाक उपाध्यक्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलफेयर मूढापांडे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें