फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: श्री रामलीला कमेटी के अनंत अग्रवाल अध्यक्ष और वैभव गुप्ता बने प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर हिंदू सभा की बैठक डॉ. अरविंद गुप्ता के निवास पर आयोजित की गई। इसमें नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमल कांत तिवारी ने वर्ष 2025-26 के लिए श्रीराम लीला कमेटी गठन करने का प्रस्ताव रखा। उपस्थित सदस्यों ने विचार विमर्श कर अनंत अग्रवाल को जिम्मेदारी दिए जाने पर सहमति जताई। इसके बाद प्रबंधक की जिम्मेदारी वैभव गुप्ता को दी गई। नगर हिंदू सभा के महामंत्री शोभित गुप्ता ने मनोनीत अध्यक्ष एवं प्रबंधक को वर्ष 2025 में होने वाली श्रीराम लीला तथा उससे संबंधित सभी धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन व वर्ष 2026 में होने वाली श्रीराम नवमी शोभायात्रा की जिम्मेदारी सौंपी। नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष ने नव मनोनीत अध्यक्ष एवं प्रबंधक से एक सप्ताह के अंदर श्री रामलीला कमेटी गठित करने को कहा है। इस दौरान डॉ. यूसी सक्सेना, सुभाष चंद्र शर्मा, संजय सांख्यधर, परीक्षित मूंगिया, दुर्बेश सैनी, निखिल शर्मा, अमित शुक्ला आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉ. अरविंद गुप्ता व संचालन अतुल कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन


000000
नगर हिंदू सभा की बैठक पर उठाए सवाल

श्री रामलीला कमेटी के पूर्व व्यवस्थापक पूरन सिंह त्यागी ने नगर हिंदू सभा की बैठक और उसमें मनोनीत किए गए श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष व प्रबंधक पर सवाल उठाए हैं। पूरन सिंह त्यागी का कहना है कि उन्हें बैठक की सूचना नहीं दी गई थी जबकि प्रस्तावक में उनका नाम लिखा गया है। शेरखां सराय निवासी अजय कुमार का कहना है कि नगर हिंदू सभा को मनमानी तरीके से संचालित किया जा रहा है। दो दशक से चुनाव भी नहीं कराए गए हैं। सभा द्वारा तीर्थ व कूपों का भी विकास कराने पर ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें