फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़क किनारे बैठी वृद्धा को बेकाबू ट्रैक्टर ने राैंदा, मौत

Sun, 05 Oct 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सड़क किनारे बैठी वृद्धा के ऊपर तेज रफ्तार ट्रैक्टर चढ़ गया। जिससे गंभीर रूप से घायल हुई वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

कांठ थाना क्षेत्र के गांव राजीपुर खद्दर की रहने वाली जानकी (75) पत्नी जबर सिंह शनिवार की शाम करीब पौने पांच बजे गांव में ही सड़क के किनारे बैठी थी। अचानक तेज रफ्तार से आया ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ गया। जिससे वृद्धा जानकी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
माैके से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाने के उपनिरीक्षक गौरव यादव ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने लाकर खड़ा किया गया है, अब तक की जांच में पता चला है कि ट्रैक्टर निकटवर्ती जनपद बिजनौर के कस्बा सहसपुर निवासी सलीम का है। इधर वृद्धा की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें